Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स17 फरवरी 2023, थायराइड के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी थायराइड हार्मोन के अत्यधिक उत्सर्जन से होती है। वहीं, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड की समस्या अधिक होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो थायराइड ग्रंथि गर्दन के अंदर तितली आकार में होती है। इस ग्रंथि को अवटु ग्रंथि भी कहा जाता है। इससे हार्मोन दो स्थिति में उत्सर्जित होती है। इस हार्मोन के अत्यधिक या कम उत्सर्जन से थायराइड की समस्या होती है। इससे शरीर की सभी कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। इसके लिए थायराइड का कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी है। अगर आप भी थायराइड के मरीज हैं तो रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज करें। साथ ही आयोडीन युक्त चीजों का सेवन करें। इसके अलावा, थायराइड को कंट्रोल करने के लिए धनिया चाय का भी सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में भी थायराइड को कंट्रोल करने के लिए धनिया की चाय पीने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं-

धनिया

धनिया एक मसाला है। इसमें विटामिन ए, सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से थायराइड कंट्रोल में रहता है। साथ ही मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप में भी फायदा मिलता है। भारतीय व्यंजन में इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

कैसे बनाएं धनिया की चाय

इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच धनिया भिगोकर रख दें। अगली सुबह को धनिया पानी को उबालें। इसके बाद चाय छन्नी की मदद से धनिया को पानी से अलग कर दें। अब पानी में शहद मिलाकर सेवन करें। बेहतर परिणाम के लिए खाली पेट सेवन करें। आप दिन में दो बार धनिया की चाय का सेवन कर सकते हैं धनिया चाय पीने से थायराइड कंट्रोल में रहता है। साथ ही रक्त में शर्करा स्तर भी कंट्रोल में रहता है।