Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2023। आटा साटा की कुप्रथा निदंनीय होते हुए भी हमारे आसपास अनेक समाजों में बढ ही रही है और इसके भयानक दुष्परिणाम भी सामने आते रहते है। धीरदेसर चोटियान की दो बेटियों का घर उजड़ गया और मामला अब न्याय के लिए थाने व कोर्ट में पहुंच गया है। दो बहनों का विवाह दो भाईयों से किया व उनकी दो ननदों का विवाह दोनों बहनों के चाचाओं से किया गया। दहेज प्रताड़ना के चलते एक बहन ने आत्महत्या कर ली और एक को ढाई साल की मासूम के साथ घर से मारपीट कर ससुराल वालों ने निकाल दिया। पीड़िता अक्टूबर 2022 से पीहर में रहती है और अब जब घर बसने की उम्मीदें समाप्त हो गई तो उसने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से न्याय दिलवाने की मांग करते हुए 25 वर्षीय विवाहिता मोनिका पुत्री नौरंगलाल जाट निवासी धीरदेसर चोटियान ने थाने पहुंच अपने पति रामलाल, ससुर लिछमणराम जाट, सास गीता देवी, ननद सरस्वती निवासी शेरेरा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 7 जुलाई 2016 में रामलाल जाट के साथ हुआ। उसकी बहन शारदा का विवाह उसके देवर रामनारायण से किया गया व उसकी दो ननदें संतोष व सरस्वती का विवाह चाचा श्यामलाल व बीरबलराम के साथ हुआ। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर सोने चांदी के गहने, नगदी, सामान सबकुछ दिया। परंतु आरोपी दोनों बहनों को भिखारिन कहकर कम दहेज का ताना देते हुए परेशान करते। पति के कहने पर पीड़िता ने पिता से 50 हजार नगदी लाकर भी दिए परंतु आरोपियों का लालच ओर बढ गया। उसने बताया कि आरोपी उसे अपनी ढाई साल की बच्ची से मिलने नहीं देते और दोनों अलग अलग रखकर भूखा प्यासा रखते। विवाहिता ने ससुर पर लज्जा भंग का आरोप भी लगाया। पीड़िता की बहन शारदा ने 10-10-2022 को जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के दादा अर्जुनराम ने जहर देकर मारने का आरोप लगाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। मुकदमा दर्ज करवाने के बाद आरोपियों ने मुझे मारपीट कर धक्के देकर बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।