Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2023। क्षेत्र में सड़क हादसे हर दिन क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ा रहे है। रविवार शाम के हादसे के घायलों के कुशलक्षेम की खबर अभी आई ही नहीं की रविवार सुबह नेशनल हाइवे पर एक ओर हादसे की खबर आ गई है। रविवार सुबह मोटरसाइकिल पर अपने खेत की ओर जा रहे दो जनों को एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर डिवाइडर समाप्त होते ही अन्नपूर्णा होटल के पास जयपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रही बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार एक जने को चोट आई है और एक बुजुर्ग 65 वर्षीय शंकरलाल पुत्र रेवंतराम प्रजापत घायल हो गए है व 37 वर्षीय सांवरमल पुत्र शंकर लाल प्रजापत निवासी आडसर बास चोटिल हो गया है। दोनो पिता पुत्र बाइक सवार को सकंट की इस घड़ी में वहां से गुजर रहे ग्राम विकास अधिकारी संजीव बुडानिया ने संभाला। बुडानिया ने दोनों घायलों को संभालते हुए अपनी निजी गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। बुडानिया की ग्राम पंचायत मोमासर में सोमवार को आवश्यक कार्य में जाने के लिए लेट हो रहे थे लेकिन ऐसे में घायलों को संभाल कर उन्होंने मानवता का परिचय दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे में एक बुजुर्ग घायल व एक युवा चोटिल हो गया है, दोनो को ग्राम विकास अधिकारी संजीव बुडानिया ने अस्पताल पहुंचाया, व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।