Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2023। क्षेत्र के गांव तोलियासर में गत वर्ष दिवंगत होने वाले हनुमानसिंह (हनी सिंह) राजपुरोहित की स्मृति में गांव के युवाओं द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। प्रथम प्रतियोगिता 17 फरवरी से शुरू होगी और प्रतिवर्ष करवाये जाने का लक्ष्य लिया गया है। निविया बॉल से होगी और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक टीम में एक ही गांव के खिलाड़ी होने अनिवार्य है। वहीं शहर से कोई टीम भाग लेती है तो सभी खिलाड़ी एक ही वार्ड के होने आवश्यक है। प्रतियोगिता के विजेता को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार का नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मेन ऑफ दी सीरीज आदि पुरस्कार भी दिए जाएंगे। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित करवाई जा रही इस प्रतियोगिता के उदघाटन पर क्षेत्र के नेता व जनप्रतिनिधियों को अथिति रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में टीमें 16 फरवरी तक अपनी इंट्री दे सकेंगे।