Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2023। मणकरासर में आयोजित चौथी क्रिकेट प्रतियोगिता में 26 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में बिग्गाबास रामसरा व बन्धनाऊ की टीम के बीच खेला गया जिसमें बन्धनाऊ की टीम ने 70 रनों की जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी महावीर जाट को तथा बेस्ट बॉलर का खिताब राकेश सारण को दिया गया। प्रेमकुमार मैन ऑफ दा मैच व बिग्गाबास रामसरा के सुनील कुमार मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी दी गया। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया। समापन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा, जगदीश गोदारा, सहकारी समिति अध्यक्ष लिच्छुराम तरड अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। आयोजक टीम के रामेश्वरलाल पूनिया, ओमप्रकाश गोदारा, किशनलाल, मघाराम, लालचंद, जगदीश व शाला स्टाफ ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में जाट महासभा बीकानेर के अध्यक्ष रामकिशन गोदारा, युवा नेता राजेश गोदारा, हेतराम पूनिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेवंतराम कुलडिया, रेखाराम सारण, ग्राम सेवक चंद्रमोहन मीणा, नरसीराम पूनिया, रामदयाल भी उपस्थित रहें।