Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2023। मंगलवार को माघ दशमी पर बाबा रामदेव के मेले क्षेत्र भर में आयोजित हुए और ऐसे ही एक मेले में घूमने आई एक 19 वर्षीया युवती अपने घर नहीं लौटी। युवती को ढूंढते हुए परेशान हो रहे परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। गांव बाडेला निवासी भोजाराम ने अपनी छोटी बहन 19 वर्षीय झूमा के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दी है। भोजाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मंगलवार दोपहर करीब 12-1 बजे खेत में स्थित ढाणी से बाबा रामदेवजी के मेले में जाने का कह कर निकली थी लेकिन देर रात तक लौट कर नहीं आई। सभी परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की परंतु युवती के बारे में कहीं जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच हैडकांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को मेले में गई युवती लौट कर नहीं आई, आप भी करें ढूंढने में करें मदद।