Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2023। गुरूवार सुबह से क्षेत्र में सेवा का जज्बा देखने को मिलेगा और मौका होगा राजकीय नेत्र चिकित्सालय में आयोजित किए जा रहे निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद एवं जिला अंधता निवारण समिति, मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में कांतादेवी डाकलिया की स्मृति में सोहनलाल, रामलाल, नेमचंद डाकलिया परिवार के आर्थिक सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रभारी एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची ने बताया कि शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गुरूवार सुबह रोगियों की नेत्र जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन किया जाएगा एवं शुक्रवार सुबह से चयनित रोगियों को ऑपरेशन किए जाएगें। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर सुनील गोयल एवं डाक्टर संजीव सहगल अपनी सेवांए देगें। शिविर के लिए प्रचार प्रसार कर क्षेत्र के मोतियाबिंद से परेशान रोगियों को सूचना दी गई है एवं शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई है। सभी पाठक भी ध्यान देवें और किसी नेत्र रोगी से परिचित हो तो उसे निशुल्क शिविर की सूचना अवश्य देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर के आयोजन की तैयारियों में जुटें स्वंय सेवक।