Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2023। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के 74 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों को शिक्षित होने व कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया है। महिया ने टाइम्स से वार्ता में कहा कि युवा सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत रहें परंतु काम धंधे को किसी तरह से कमतर नहीं समझे। सरकारी नौकरी से एक परिवार मजबूत होकर प्रगति करता है जबकी प्राइवेट काम धंधे करने वाला एक छोटा दुकानदार भी किसी हैल्पर को रखता है तो वो दो घर की आजीविका का कारण बन जाता है। महिया ने कहा कि कर्म कोई भी हो छोटा बड़ा नहीं होता और मेहनत व लग्न से करने वाला व्यक्ति अवश्य सफलता हासिल करता है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन के जमाने में अब अनेक घरेलु उद्योग धंधे में जुड़े लोग भी संपन्नता की नई कहानियां रच रहें है। व्यापारी या उद्यो्गपति अनेक लोगों को रोजगार से जोड़कर देश की प्रगति में बड़ा योगदान देते है। इसलिए नागरिक अपनी समझ को संकुचित नहीं कर और उसे विस्तृत करते हुए भारत की वसुधैव कुटुबंकम की संस्कृति के प्रति आस्थावान बने। महिया ने कहा कि क्षेत्रवासी 74वें गणतंत्र दिवस पर संवेदनशील बनते हुए बालिका शिक्षा के प्रति सहयोगी बने और बाधक बनने वालों से भी समझाईश कर राष्ट्रीय दायित्व निभाएं।

लोकसेवा केन्द्र में संघर्ष का लिया प्रण, फहराया ध्वज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोकसेवा में ध्वजारोहण किया गया व इस दौरान उपस्थित माकपा सदस्यों ने लोकतंत्र के हित में संघर्ष का प्रण लिया। यहां क्षेत्र के शहीदों को तथा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। केन्द्र में माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती, विद्यायक के निजी सहायक संदीप चौधरी, पूर्व पार्षद नानूराम मेघवाल, मंगतूराम वाल्मीकि, राधेश्याम जोशी, मोहम्मद ताहिर, डूंगरराम , ईश्वरराम वाल्मीकि, बाबूलाल वाल्मिकी, अमित करवा, आनंद मारू, भंवरलाल प्रजापत,  मोहम्मद ताहिर, रामलाल अध्यापक, चुनीलाल टाडा, शंकर पूनिया, कमल करवा, अहमद रजा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केन्द्र में मनाया गणतंत्र दिवस।