Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2023। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर पर अनेक आयोजन हुए है। श्रीडूंगरगढ़ से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कार्मिकों को जिला स्तर पर संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने सम्मानित किया। प्रतिनियुक्ति उपखंड कार्यालय से भव्य कटारिया, कल्याण सिंह जन स्वा.अभि.विभाग, लेखराम राउमावि डेलवा, मांगीलाल मीणा, रामकुमार भार्गव को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों ने इन्हें बधाई दी। वहीं उपखण्ड स्तरीय समारोह सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत के आतिथ्य में कस्बे के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य वक्ता राज्य स्तरीय स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. राधाकिशन सोनी ने निर्वाचन आयोग की स्थापना, मतदाता दिवस की शुरुआत, पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदाता पंजीकरण, आधार लिंकेज, होम वोटिंग प्रोसेस आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। समारोह में 5 नव मतदाताओं को उपखण्ड कार्यालय एवं 15 नव मतदाताओं को शाला ई एल सी की ओर से मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मतदाता पंजीकरण, आधार लीकेज में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर, मतदाता प्रहरियों, वोटर मित्रों, ई एल सी प्रभारियों को उपखण्ड कार्यालय की से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ने मतदाता शपथ ली। वहीं आज गांव उदरासर के राजकीय विद्यालय में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए शपथ दिलवाई गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ अभिलाषा, श्रवण कुमार, रामकेश मीणा, सीताराम, बीएलओ दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर सारस्वत मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तर पर सम्मानित हुए क्षेत्र के पांच कार्मिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 25 वर्षीय कलावती का नव मतदाता बनने पर मैडल प्रदान कर स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नव मतदाताओं ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक स्तरीय समारोह मनाया गया ताल मैदान के राउमावि में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीएलओ, वोटर मित्र, मतदाता प्रहरी, ईएलसी प्रभारी एवं नव मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नव मतदाताओं को मैडल प्रदान किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में विद्यार्थियों ने ली शपथ।