Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। करौली में बाड़मेर को फाइनल में परास्त कर 14 वर्षीय क्रिकेट में बालिकाओं ने रविवार को राजस्थान फतेह कर लिया है। विजेता बीकानेर की टीम आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंची तो बालिकाओं के स्वागत में नेता, व्यापारी, कर्मचारी व नागरिकों ने पुष्ववर्षा कर उन्हें साफा पहना कर सम्मानित किया। बीकानेर की टीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमीसर उत्तरदा की 10 बालिकाएं खेली है। इससे क्षेत्र भर में खासा उत्साह है। बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उनकी मेहनत की सराहना चारों ओर हो रही है। मुख्य ब्लाक शिक्षा कार्यालय में, विधायक लोक सेवा केन्द्र पर, यूथ कांग्रेस कार्यालय में बालिकाओं का स्वागत कर सम्मान किया गया।

विधायक लोक सेवा केंद्र में किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम फाइनल विजय कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर विधायक लोक सेवा केंद्र पर बालिकाओं के स्वागत सम्मान किया गया। टीम में शामिल खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टाफ का सम्मान किया करने यहां विधायक के निजी सहायक संदीप चौधरी, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती, कमल करवा, जीतू मीणा, सुभाष जावा व लिखमीसर उतरादा के ग्रामीण मौजूद रहें।
यूथ कांग्रेस कार्यालय में किया सम्मान, बेटियों की मेहनत को सराहा, दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की विजेता टीम के सम्मान में यूथ कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह रखा गया। संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि बीकानेर जिले की 14 सदस्यीय टीम में 10 बेटियां श्रीडूंगरगढ़़ ब्लॉक के लिखमीसर उत्तरादा गांव की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश की विपरीत परिस्थितियों से निकलकर हमारी इन बेटियां ने अपनी मेहनत व लगन से प्रत्येक क्षेत्र में अपने परिवार, गांव, तहसील व जिले का नाम रोशन किया है। बाना ने पीटीआई ओमप्रकाश भूंवाल, टीम कोच शारदा, लेखराम ज्याणी, रामकिशोर यादव, सीताराम भुंवाल, हरिराम भूंवाल, भागीरथ सुथार, विकास गोदारा सहित समस्त टीम प्रबंधन व अभिभावकों को बधाई दी। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, ज़िला महासचिव महेश पिलनिया, मोसिन ख़ान, अमरचंद प्रजापत, किशन वाल्मीकि, शुभम शर्मा, गोल्डन तंवर, राकेश गोदारा, अजय बाना, रवि क़ायल, हरीश दर्जी, राकेश मीना, नंदकिशोर जाखड़, कपिल शर्मा, गोविंद गुरावा ने बालिकाओं के सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केन्द्र में हुआ बालिकाओं का सम्मान, विजेता बालिकाओं को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता टीम का यूथ कांग्रेस कार्यालय में किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम कोच शारदा सिद्ध का किया सम्मान, टीम प्रबंधक, अभिभावकों को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में किया विजेता टीम का सम्मान, कर्मचारियों ने दी बधाई।