Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। तहसील के गांव मोमासर निवासी श्रवणराम बावरी ने जरिए इस्तगासा इसी गांव के भूराराम, राजूराम, मांगीलाल, आसुराम जाट के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें श्रवणराम ने आरोपियों के खिलाफ रंजिश रखते हुए लगातार मारपीट करने, जाति सूचक एवं गंदी गालियां निकालने, शराब के नशे में अनाधिकृत रूप से घर में प्रवेश करने, जान से मारने व घर खाली करने की धमकियां देने और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से घर की औरतों के स्नान आदि करते हुए के वीडियो रिकार्ड करने, पुलिस कार्रवाई करने पर ये वीडियो वायरल करने के धमकी देने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।