Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। गांव समंदसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के नहीं होने से करीब 700 विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। सोमवार को विद्यार्थियों ने स्कूल के ताला जड़ दिया और आज ग्रामीणों ने जिलाकलेक्टर के पास पहुंच कर स्कूल में शिक्षक व प्रधानाचार्य लगाने की मांग की। ग्रामीण लिच्छुराम तरड़ ने कहा कि परीक्षाओं में समय कम रहा है और विद्यार्थियों के अंग्रेजी, गणित, भूगोल सहित अनेक विषयों का कोर्स नहीं हुआ है जिससे विद्यार्थी मानसिक रूप से भी पीड़ित है। इस दौरान जगदीश गोदारा, भंवरलाल शर्मा, परमेश्वरलाल गोदारा, शंकरलाल भादू, गंगाराम आंवला, हरिराम गोदारा, खियांराम गोदारा उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों के भविष्य के लिए जिलाकलेक्टर से मांगे शिक्षक, पहुंचे ग्रामीण।

केकेसी कम्पीटिशन क्लासेज में डागा का सम्मान, विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित केकेसी कॉम्पिटिशन क्लासेज में आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा को शॉल पहना कर सम्मान किया। डागा ने सेवा का महत्व बताते हुए समिति के कार्यों की जानकारी दी इस दौरान संस्था में आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान पर भावना, द्वितीय स्थान पर भैराराम तथा तृतीय स्थान पर रही पिंकी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भारती निकेतन कॉलेज के प्रधानाचार्य डा संजय व्यास ने विद्यार्थियों को लग्न के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। समिति के मदन सोनी ने समिति के संपर्क नंबर बच्चों को बताए। संस्था के व्यवस्थापक रतन लाल, देवीलाल तथा विजिटिंग फैकल्टी नंदिनी बिहानी उपस्थित रहीं तथा संस्था के डायरेक्टर राज सर ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज डागा ने होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।