Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
मार्केटिंग के दौर में पत्रकारिता की मिसाल पेश की संजय पारीक ने, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ खबर का चयन।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ के पत्रकार संजय पारीक ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मिसाल पेश की है। राजस्थान पत्रिका के श्रीडूंगरगढ़ संवाददाता संजय ने पत्रकारिता की एक नई बुलंदी को छुआ है। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान राजस्थान पत्रिका के वार्षिकी राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ब्यूरो स्टोरी श्रेणी में संजय की स्टोरी “दुकानों में बिक रहा जन्म का प्रमाण” को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। राजस्थान पत्रिका के पूरे राष्ट्रीय स्तर के सनसेट संस्करणों में से राजस्थान को केवल यह एकमात्र पुरुस्कार मिला है। रविवार को जयपुर में आयोजित समारोह में पत्रिका के निहार कोठारी ने पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि संजय को प्रदान की। ये पुरस्कार लेने पर संजय को क्षेत्र से ढेरों बधाइयां मिली व सोशल मीडिया साइट्स पर भी छाए रहे। संजय ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि खबर का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विदित रहे कि क्षेत्र में आजकल मार्केंटिंग के लिए मिलने वाले प्रशस्ति पत्रों को भी पत्रकारिता के लिए पुरस्कार मिलना बताकर खूब प्रचारित किया जाने लगा है। क्षेत्रवासी भी वास्तविक पुरुस्कार और मार्केटिंग प्रशस्ति पत्र के भेद में उलझे हुए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संजय पारीक की खबर “दुकानों पर बिक रहा जन्म का प्रमाण” खबर का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संजय पारीक को मिला पत्रकारिता के लिए पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में आयोजित समारोह में हुए सम्मानित।