Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ से गांव जाने के लिए रवाना हुए दो युवक, कार ने मारी टक्कर,एक रेफर, एक हुआ घायल।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ से मोटरसाइकिल पर अपने गाँव बेनीसर के लिए निकले दो युवक बेनीसर स्टैंड के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रही एक स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी। मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र प्रभुराम को बीकानेर रेफर किया गया है तथा 30 वर्षीय रेवंतराम पुत्र गोविंदराम चोटिल हुआ है जिसका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही लखासर टोल से टीम मौके पर पहुंची व टोल एम्बुलेंस में दोनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोटिल युवक का उपचार करते चिकित्साकर्मी।