Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230106-WA0015
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। चुरू व बीकानेर अंचल में भारी कोहरा छाया हुआ है और ऐसे में सड़कों पर विजिबिलिटी बिल्कुल कम हो गयी है। आज सुबह करीब 8.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कितासर स्टैंड के पास एक बस से बोलेरो भिड़ गई है और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए है। बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है और बोलेरो सवार यूपी, फिरोजाबाद निवासी 26 वर्षीय संजय राठौड़ घायल हो गया है। गनीमत रही बोलेरो में एक ही सवार था जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई है। वहीं बस की सभी सवारियां सुरक्षित है। गरीब सेवा संस्थान के सेवादार तुरन्त मौके पर पहुंचे व घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी ऑफिसर डॉक्टर जीएस नांगल ने बताया कि युवक के चेहरे व बाए हाथ पर अधिक चोट लगी है और उसे जरूरी जांचों व प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बस से टकराई बोलेरो के उड़े परखच्चे, सवार हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 26 वर्षीय युवा हुआ घायल, किया बीकानेर रेफर।