Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। दो रात और तीन दिन से 6 घण्टे बिजली के लिए किसान धरने पर बैठे है। अनेक गांवो के किसानों ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का पुतला जलाया। जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां डॉ. विवेक माचरा, भाजपा के तोलाराम जाखड़, हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक युवा उपस्थित रहें। माचरा ने बिजली नहीं मिलने तक संघर्ष करने का एलान करते हुए सरकार को जागने की अपील की है। हेमनाथ जाखड़ ने कांग्रेस सरकार से आंखे खोलने की मांग करते हुए पुतले को सुलगाया। तोलाराम जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र के किसान बिजली पूरी नहीं मिलने से फसलों को हो रहें नुकसान को देख कर आहत है। गुसाईंसर बड़ा, मनकरासर के किसान बिना ट्रिपिंग के बिजली देने की मांग कर रहें है। डेलवां सरपंच डालूराम लगातार गांव की बिजली व्यवस्था सुधार के लिए प्रयास कर रहें है। उन्होंने लगातार सभी नेताओं और बिजली अधिकारियों के चक्कर काट रहें थे वे इस संघर्ष में पुरजोर विरोध दर्ज करवा रहें है।

https://fb.watch/hQZS1eD-DX/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 6 घंटे बिजली की मांग को लेकर किसान बैठे है धरने पर, कर रहें है प्रदर्शन