Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2023। खेतों में बिना सिंचाई के फसलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए क्षेत्र के किसान सर्द ठिठुरती बीती रात एक्सईएन ऑफिस के गेट पर बैठे रहें। रजाई ओढ़ कर सारी रात किसान धरने पर बैठे रहें। दोपहर 2.30 बजे तक जब बिजली विभाग के अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे तो किसानों का पारा गर्म हो गया। अनेक गांवो के किसान डॉ. विवेक माचरा की अगुवाई में उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री को आंखे खोलने और किसान को पूरी बिजली देने के नारे लगाएं। यहां मौके पर थानाधिकारी अशोक विश्नोई पुलिस दल बल के साथ पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिनभर में प्रशासन व बिजली प्रशासन के साथ किसानों की तीन दौर की वार्ता हुई और तीनों विफल हो गई है। किसान अब भी बिजली विभाग के बाहर धरने पर बैठे है और 6 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग कर रहें है। किसान बिजली सप्लाई में बार बार आने वाली ट्रिपिंग समस्या समाप्त करने, लंबे समय से इंतजार कर रहें किसानों को ट्रांसफार्मर देने, गुसाईंसर बड़ा जीएसएस की विद्युत लाइन का नवीनीकरण करने, डेलवां, मणकरासर, लोढेरा, राजपुरा, गुसाईंसर बड़ा, बीझांसर फीडर की लाइन नवीनीकरण करने की मांग कर रहें है। इस दौरान भाजपा के तोलाराम जाखड़ व बीझांसर सरपंच सोहन नैण, डेलवां सरपंच डालुराम, मोहन कुल्ड़िया सहित अनेक किसान उपस्थित रहें। किसान अब भी धरने से हटने को तैयार नहीं है और प्रदर्शन तेज करने की बात कह रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने जमकर की नारेबाजी, मांगी पूरी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक गांवो के किसान सोमवार से बैठे है धरने पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात किसान बैठे रहें धरने पर।