Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2022। कृषि कार्य करते हुए स्प्रे की भेंट चढ़ जाने के कारण क्षेत्र में एक ओर युवा किसान मौत का शिकार हो गया है। गांव राजेड़ु निवासी श्रवणराम मेघवाल ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र भंवरलाल राजेडु की रोही में स्थित खेत में 30 दिसंबर को स्प्रे का कार्य कर रहा था। स्प्रे करने के दौरान युवक स्प्रे की चपेट में आ गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए। जहां रविवार को दौरान ए ईलाज युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

6 माह में ही उजड़ा सुहाग, पिता ने खोया बुढ़ापे का सहारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मात्र 6 माह पूर्व ही श्रवणराम ने अपने युवा दो पुत्रों का विवाह धूमधाम से किया था। परिवार में हंसी खुशी का माहौल था और अचानक उसके बड़े पुत्र की मौत हो जाने के दुःख का पहाड़ परिवार पर टूट पड़ा है। 6 माह में ही उजड़े सुहाग के कारण विवाहिता का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की एक बहन व एक छोटा भाई भी नियति को कोस रहें है। माता पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से परिवार में मातम छाया है। ग्रामीणों ने बताया कि गमगीन माहौल में अनेक ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधा रहें है।