Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2022। धार्मिक कथा आयोजन का पांडाल एवं उसमें कथावाचक द्वारा सफेद कोट में बैठ कर चिकित्सक के रूप में रोगियों की जांच। यह अनुठा दृश्य देखने को मिला कस्बे के कालूबास में मूंधड़ा परिवार द्वारा आयोजित की गई करणी महिमा कथा के आयोजन में। कथा का गुरूवार को उल्लास के साथ समापन हुआ एवं इस मौके पर श्रृद्धालूओं ने जम कर करणी माता के जयकारे लगाए। कथावाचक डाक्टर करणी प्रताप ने बताया कि कथा पांडाल में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में डाक्टर गिरीजा चारण ने सेवाएं दी। शिविर के माध्यम से 200 रोगियों को शताक्षी दिव्य ज्योति नेत्र संस्थान द्वारा निशुल्क चश्में वितरण किए गए एवं 35 रोगियों का आपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित रोगियों के आपरेशन 30 दिसम्बर से बीकानेर के अग्रवाल आई हॉस्पिटल में होगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोगियों की जांच करे करणी कथा वाचक डाक्टर करणी प्रताप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के अंतिम दिन रही श्रृ़द्धालूओं की भीड़।