Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है ओर ऐसे में क्षेत्रवासी अपने कीमती सामान की सुरक्षा के लिए चिंतित रहते हैं। क्योंकि क्षेत्र में लंबे समय से बैंकों में लॉकर खाली नही मिल रहे हैं।  ऐसे में लॉकर में अपनी मूल्यवान सामान सुरक्षित करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर एसबीआई की चेस्ट ब्रांच से निकल कर आ रही है। शाखा प्रबंधक राकेश ओला ने बताया कि कस्बेवासियों की आवश्यकताओं को देखते हुए विशेष रूप से 50 नए लॉकर मंगवाए गए हैं और इन लॉकर्स को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। आवंटन करवाने वाले उपभोक्ता को लॉकर का सालाना किराया 1770 रुपये देना होगा। बैंक में पहले से 1200 लॉकर है लेकिन खाली नही होने से ग्रामीणों को खासा परेशान होना पड़ता था। विदित रहे कि राकेश ओला की यहाँ नियुक्ति के बाद बैंक में कई नवाचार हो रहे हैं और अव्यवस्था के कारण एसबीआई से मोहभंग होने वाले उपभोक्ताओं के मन मे भी एसबीआई के प्रति पुनः सम्मान बढ़ रहा है