Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसंबर 2022, सर्दियों में ऐसे कई मौसमी फल मिलते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। संतरा भी सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलता है। यह स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें विटामीन-सी, आयोडीन, सोडियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से संतरा खाते हैं, तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, संतरा खाने के क्या फायदे हैं।

1. कोलेस्ट्रॉल को कम करें

संतरे में मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक घुलनशील फाइबर है, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

2. हृदय के लिए फायदेमंद

संतरे में पोटैशियम, फोलेट और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। दिल का ख्याल रखने के आप नियमित रूप से संतरे का सेवन कर सकते हैं।

3. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक

संतरे में मौजूद मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में सहायक साबित हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वे संतरे को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

4. वजन कम करने में लाभकारी

संतरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके साथ यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। जो वजन कम करने में सहायक है। फाइबर युक्त चीजों को खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे ज्यादा खाने से बचते हैं।

5. आंखों के लिए सहायक

संतरे में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार है।