Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसबंर 2022। कस्बा क्षेत्र से एक महिला ने 6 जनों के खिलाफ मारपीट का मामला थाने में दर्ज करवाया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि शांति पुत्री करणाराम निवासी नानूदेवी स्कूल के पीछे ने धीराराम व उसकी पत्नी मीरादेवी, धीराराम की मां अंजूदेवी, उसका भाई शुभान, भाभी संतोष तथा शांतिदेवी पत्नी मांगीलाल निवासी जायल, नागौर के खिलाफ लज्जाभंग करने, मारपीट करने व धमकाने का आरोप लगाया है। शांति ने पुलिस को बताया कि 6 दिसबंर को आरोपी धीराराम शराब के नशे में उसकी भाभी के साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। पीडिता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी भाभी को छुड़वाया तो आरोपी उसके दुश्मन बन गए। आरोपी धीराराम ने पार्थिया के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की तभी अन्य आरोपीगण आ गए और उसे धमकाते हुए मारपीट करने लगे। परिवादिया थाने पहुंची तो पुलिस को शिकायत करने से नाराज होकर थाने के बाहर आरोपियों ने एकराय होकर थापमुक्को से फिर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच हैड कांस्टेबल आवडदान के सुपुर्द कर दी गई है।