Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2022। पौष माह का पहला कोहरा आज श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जमीन पर उतर आया है। सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड का प्रभाव नजर आने लगा है। श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव रिड़ी, बाना, बिग्गा, सातलेरा, लोढ़ेरा, उदरासर, मोमासर, आडसर चारों दिशाओं के गांव कोहरे के आगोश में है। वाहनों के लिए दृश्य क्षमता कम हो गयी तथा सुबह 10 बजे तक वाहन चालकों को लाइट जलाए रखनी पड़ रही है। हाइवे पर वाहनों की गति प्रभावित हुई व वाहन धीरे धीरे चलते नजर आए। बाजार में, घुमचक्कर पर, गांवो की गुवाड़ और खेतों में सर्दी सीजन के पहले अलाव आज जलाए गए है। देर सुबह तक नागरिकों ने आग सेकी।

मुस्कुराई सरसों, इठलाया चना, किसान प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रबी की फसलें खेतों में बढ़ने की ओर है और इस पहले कोहरे से किसान प्रसन्न है। अंचल में कोहरे से खेतों में सरसों मुस्कुरा उठी है और चना व कणक की फसल इठलाने लगी है। किसान हरि जाखड़ ने बताया की ये धंवर कणक, सरसों व चना के लिए वरदान साबित होगी। जाखड़ ने कहा कि अब एक मावठ(सर्दी की बरसात) आ जाए तो पैदावार में खासा इजाफा होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में छाया घना कोहरा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में स्कूली बच्चों ने अलाव जलते देख हाथों को तपाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह देर तक छाया रहा कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसों का इंतजार करने आए युवाओं ने हाथ तपाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में लहराती सरसों।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोढेरा में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात गलियों में उतरने लगा था कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाई कर्मियों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव के जतन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्थानों पर जलाए अलाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कोहरे में लिपटा नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर पर जलाया अलाव, आते जाते नागरिकों ने सेंके हाथ पांव।