Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
35fc1854-cb74-4dd8-a647-61ba28bc8e47---Copy
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगो के लिए रेलवे की ओर से बड़ी खबर आ रही है। रेलवे की बिग ब्रेकिंग यह है कि अब मुंबई, सूरत, बोरीवली जाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को दी जानकारी में बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में बीकानेर से हर शनिवार को एक दिन चलेगी। ओर बीकानेर से दोपहर 12.15 चल कर 1.05 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। यहां 2 मिनिट का स्टॉप रहने के बाद यहां से रतनगढ़, सीकर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, रतलाम, गोधरा, सूरत होते हुए बोरीवली ओर मुम्बई बांद्रा तक जाएगी। ट्रेन नम्बर 04711 का पहला फेरा इसी 24 दिसम्बर से शुरू होगा और रविवार को मुम्बई से 04713 का पहला फेरा 25 दिसम्बर को शुरू होगा। बांद्रा से रविवार शाम 7.25 पर रवाना होकर सोमवार शाम 9.48 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। एक बार केवल शीतकालीन सीजन में संचालित हो रही यह ट्रेन बीकानेर से 28 जनवरी 2023 ओर बांद्रा से 29 जनवरी 2023 को आखिरी फेरे के रूप में शुरू होगी। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यात्रीभार अच्छा मिले तो ट्रेन रेगुलर भी हो सकती है। विदित रहे कि सूरत, मुम्बई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी प्रवासी नागरिक के रूप में रहते हैं और अभी उन्हें मुम्बई की यात्रा के लिए बीकानेर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन से ही ट्रेन शुरू होने पर क्षेत्रवासियों को खासा आराम मिलेगा।