Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 दिसम्बर 2022। एससी-एसटी पर जातीय अत्याचार चिंतनीय है लेकिन झूठे मुकदमे करवाने वाले समाज का नुकसान कर रहे है। ऐसे में आश्यकता है कि समाज जागरूक होकर सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक व शैक्षणिक रूप से मजबुत होने पर ध्यान दे। यह आह्वान किया गया बहुजन समाज जनजागृति अभियान के तहत गांव लखासर में आयोजित कार्यक्रम में। बहुजन समाज के सैंकडों लोगों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में अभियान संयेाजक राजेन्द्र नौसरिया, सह संयोजक चेतन भारतीय, रतनलाल, धर्माराम नायक व एडवोकेट पुखराज तेजी का ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने एससी-एसटी कानून का दुरउपयोग नहीं करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, सामाजिक कुरितियों का त्याग करने एवं शिक्षा का अधिकाधिक प्रसार करने का आह्ववान किया। बैठक में उत्तमाराम, मोहनराम, लालुराम, चुनाराम, घारा, ओमप्रकाश, जेठाराम, कानाराम, डूंगरराम, पुरखाराम, दीपाराम सहित बड़़ी संख्या में ग्रामीणों ने जागरूकता के संकल्प लिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दबे कुचले वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरूक करने का किया आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। झूठे मुकदमों से होता है समाज को नुकसान, बचने का आह्वान।