Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2022। कस्बे के बिग्गाबास में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया और घनी आबादी बीच स्थित घर आग से भभक उठा। माकपा नेता हरिप्रसाद सिखवाल ने बताया कि बिग्गाबास के वार्ड 21 निवासी रुघलाल रेगर के घर पर पानी गर्म करने की बिजली रॉड अधिक गर्म होकर जल गई और इससे घर की बिजली फिटिंग ने आग पकड़ ली और घर मे आग लग गयी। गनीमत रही के परिजनों ने तुरन्त सूचना की ओर आपणो गांव सेवा समिति की फायर ब्रिगेड वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मौके पर गैस एजेंसी के सुरक्षा कार्मिक ओर बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मौके पर बड़ी संख्या में आस पास के लोग भी मौजूद रहे ओर सामूहिक प्रयासों से बड़ा नुकसान होने से बच गया।