Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2022। खेती लाभकारी हो इस एक मूलभूत मांग को लेकर देश भर के किसान भारतीय किसान संघ के आह्वान पर एकजुट हो रहे हैं। इसी आह्वान के चलते शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली है। किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि रैली गांव धर्मास से रवाना हुई है और 12.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। श्रीडूंगरगढ़ में घुमचक्कर, मुख्य बाजार, गौरव पथ, झंवर बस स्टैंड होते हुए पंचायत समिति के पास समाप्त होगी। यह रैली आगामी 19 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले देश भर के किसानों के महाप्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी ज्यादा से ज्यादा किसानों के भाग लेने की अपील के साथ कि जा रही है। जाखड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ ओर जिले से किसान रविवार शाम को बसों द्वारा सामूहिक रूप से दिल्ली के लिए कुछ करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में निकाली जा रही ट्रेक्टर रैली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रवेश से लेकर समापन तक इस रैली का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह और नारो के साथ रवाने हुई ट्रेक्टर रैली, पहुंचने वाली है श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह और नारो के साथ रवाने हुई ट्रेक्टर रैली, पहुंचने वाली है श्रीडूंगरगढ़।