Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। तहसील के गांव बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी स्टेडियम में चल रही ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता का फाईनल मैच श्रीडूंगरगढ़़ और रामसरा के बीच हुआ। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 64 रन बनाए एवं इसका पीछा करते हुए रामसरा की टीम 53 रनों पर ही आलआऊट हो गई। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि रूप में सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, मदनलाल आचार्य, नारायणराम गीला, श्रवणराम कडवासरा रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया एवं मैन आफ दी मैच एंव मैन आफ दी सीरीज का अवार्ड ओमप्रकाश सुथार को मिला। श्रेष्ठ एम्पायर शेराराम जाखड़, श्रेष्ठ कमेंटेटर दिनेश तावणियां, ओमप्रकाश जाखड़ को चुना गया। इस मौके पर हीरालाल सहू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टीम ने हासील की विजेता ट्राफी।
श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। मैन आफ द सीरीज का अवार्ड लेते रामसरा के ओमप्रकाश सुथार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपविजेता का अवार्ड लेती रामसरा की टीम।