Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कुछ छोटी-बड़ी खबरें एक साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए एक साथ। क्षेत्र की समस्त खबरों से जुडने के लिए हमारे वाटसएप ग्रुप से जुडें।

मिली आंखों की रोशनी, दिखा सेवा का ज्वार, सामाजिक खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के नेत्र चिकित्सालय में चार दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के दूसरे दिन भर्ती किए गए रोगियों के आपरेशन किए गए। आपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर सुनिल गोयल एवं डाक्टर संजीव सहगल की टीम ने किए। शिविर में नेत्र आपरेशन के लिए 122 रोगियों का चयन हुआ था एवं जिनमें से अस्थाई कारणों से रिजेक्ट होने के बाद 105 रोगियों के मोतियाबिंद का आपरेशन कर नए लैंस लगाए गए। शिविर के माध्यम से 65 महिलाओं एवं 40 पुरूषों को नई रोशनी मिल पाई है। शिविर में सेवा का ज्वार देखने को मिला है और लायंस क्लब युनिक के तत्वाधान में आयोजित हो रहे शिविर के आर्थिक सहयोगी ने भी अपना नाम सम्मान कराने के बजाए भगवान बांके बिहारी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए उनका सहयोग नाम दिया है। शिविर में कैबिनेट मेम्बर मदन पेडीवाल, क्लब अध्यक्ष महेन्द्र लखोटिया, सचिव सौरभ दुगड़, शिविर संयोजक भैंरूदान मोहता, सत्यनारायण स्वामी, महावीर माली, रमेश राजपुरोहित, दुर्गाराम गोदारा अशोक राजपुरोहित, मुकेश डागा, सुरेश झंवर, विष्णु बिहानी, हेतराम मोट, प्रेम सिंधी, लकी सिंधी, श्रवण सारस्वत, श्याम, राधेश्याम तापड़िया, सूर्यप्रकाश तापड़िया आदि ने सेवा व्यवस्थाएं संभाली।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। शिविर के दुसरे दिन हुए 105 रोगियों के नेत्र आपरेशन।

दाधीच समाज के चुनाव की सक्रियता, एडवोकेट आसोपा ने दिया सर्मथन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2022। अखिल भारतर्षीय दाहिमा(दाधीच) महासभा के चुनाव आगामी 25 दिसम्बर को होना है और इस चुनाव की सरगर्मी श्रीडूंगरगढ़ के दाधीच समाज तक भी पहुंची है। नागौर जिले के गोठमांगलोत में होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विष्णु दाधीच ने यहां सम्पर्क किया एवं कस्बे के वरिष्ठ समाज सदस्य एडवोकेट शोभाचंद आसोपा ने उन्हें सर्मथन दिया है। आसोपा ने समाज के बंधुओं से भी यही अपील की है। सम्पर्क के दौरान अशोक आसोपा, गोपाल, राजेन्द्र भी मौजुद रहे एवं श्रीडूंगरगढ के बाबुलाल आसोपा, पार्षद रजत आसोपा आदि ने भी विष्णु दाधीच को सर्मथन दिया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। अखिल भारतर्षीय दाहिमा (दाधीच) महासभा के चुनाव में सर्मथन मांगने श्रीडूंगरगढ पहुंचे प्रत्याशी।

वरिष्ठ पेंशनरों का होगा सम्मान, मनाएंगें पेशंनर दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के पूर्व राजकीय कार्मिकों के संगठन पेंशनर समाज द्वारा आगामी 17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष भंवरलाल भोजक ने बताया कि सरदारशहर रोड़ पर स्थित पेंशनर भवन में सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा।

रेल मंत्री से मिले नाई, रेलवे ओवरब्रिज की मांग उठाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी जन समस्या के रूप में मूंह बाए खड़े रेलवे फाटक को हटाने और रेलवे ओवरब्रिज बनवाने के लिए क्षेत्र से लगातार आवाज उठ रही है। गुरूवार को पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पौत्र नितिन नाई ने केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री (कोयला एवं खदान) रावसाहब पाटिल दानवे से मुलाकात कर ज्ञापन दिया एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं के बारे में बताया। नाई ने शिघ्रताशिघ्र रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री को रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग का ज्ञापन देते नितिन नाई।