Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राजनैतिक दखखम साबीत करने में यहां के अधिकारी व कर्मचारियों का स्थानांतरण मुख्य हथियार बना हुआ है। यहां चल रहे स्थानांतरण के खेल में शह और मात का दंगल जारी है। यहां पंचायत समिति में जेईएन पद पर कार्यरत शिवलाल विश्नोई का आखिर दो माह बाद पुन: श्रीडूंगरगढ़ के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा विश्नोई को गत 12 अक्टुबर को स्थानांतरित कर डीडवाना पंचायत समिति भेजा गया था। लेकिन राजनैतिक खिंचतान में लंबे समय तक रिलिव नहीं किया गया और आखिर गत 16 नवम्बर को सरकार के विशेष निर्देशों के बाद उन्हें रिलीव कर डीडवाना भेजा गया। अब मंगलवार को निकाले गए राज्य सरकार के एक और आदेश के अनुसार उन्हें डीडवाना से पुन: श्रीडूंगरगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है। क्षेत्र में अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण में लगातार प्रतिर्स्पधा देखने को मिल रही है और इस कारण क्षेत्र के विकास एवं जन कार्यों में खासा विलंब देखने को मिल रहा है।