Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2022। पूनरासर हनुमानजी मंदिर में माथा टेक कर 3 दिसबंर को प्रारंभ हुई भाजपा की जनाक्रोश यात्रा आज 10 दिन बाद 13 दिसबंर को पूर्ण हो गई है। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में यात्रा में शामिल नेताओं ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवो तक पहुंचे है। नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए ग्रामीणों से मिलकर गांव गुवाड़ की समस्याओं को जाना व सरकार की असफलताओं को गिनवाया। आज यात्रा गांव लालासर साथरी से बनिया, कुकनीय, बेरासर, सिंधु, मोरखाना, कीर्तासर, सोवा, गजरूपदेसर,जयसिंहदेसर कलिया इलाके में पहुंची। सारस्वत ने यात्रा रथ के दोनों सारथियों को माला पहनाई व भारत माता के जयकारों के साथ भाजपा के जयकारें लगवाए। सारस्वत ने कांग्रेस सरकार को कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज की सरकार बताया।
ये रहें शामिल, सारस्वत ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, बापेउ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसनाराम गोदारा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, जिला मंत्री अरविंद चारण, सहसंयोजक विक्रम सिंह सत्तासर, महेंद्र सिंह लखासर, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, श्यामसुंदर पुरोहित, गोपाल छापोला, विक्रम सिंह, रजत आसोपा, भवानी प्रकाश तावनियाँ, महेंद्र राजपूत, भवानी सिंह, काननाथ सिद्ध, बापेउ युवा मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल सियाग, महामंत्री देवीसिंह कुम्हार, भंवरसिंह, पूर्व सरपंच गिरधारीलाल सारण, रेडाराम बनिया, धनाराम बिश्नोई, हडमान डूडी कोपरेटिव अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने यात्रा के दौरान दिए गए सहयोग के लिए सभी भाजपाईयों का आभार प्रकट किया।