Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2022। बुजुर्गों व विशेष योग्यजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर आई है। सभी बुजुर्ग व विशेष योग्यजन 31 दिसंबर 2022 तक अपना बायोमैट्रिक सत्यापन जरूर करवा लेंवे। बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं करवाने पर उनकी पेंशन जनवरी माह से ही बंद हो जाएगी। आगामी 21 दिनों में पेंशन का भौतिक सत्यापन अवश्य करवा लेंगे। तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने सभी बुजुर्गों व योग्यजनों से अपील करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारकों के वार्षिक भौतिक सत्यापन ईमित्र से बॉयोमेट्रिक (अंगूठे की छाप) के माध्यम से होना है। मोमासर में सैनी ईमित्र संचालक पवन सैनी ने बताया कि एक बार पेंशन बंद होने के बाद दुबारा सत्यापन करवाने पर पेंशन प्रारंभ हो सकेगी इससे परेशानी होगी। उन्होंने जागरूक युवाओं से इसका प्रचार प्रसार करते हुए अपने घरों के बुजुर्गों व आस पास के बुजुर्गों का ई मित्र के माध्यम से भौतिक सत्यापन करवाने को सुनिश्चित करने की बात भी कही है।