Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। आज भाजपा के जनाक्रोश यात्रा रथ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवो में पहुंची और ग्रामीणों ने राज्य सरकार के खिलाफ शिकायतें की। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पूनरासर, राजपुरा, बिंझासर, लोडेर, डेलवा, गुंसाईसर बड़ा, मणकरासर, समंदसर, लखासर, जोधासर, झंझेउ, बेनिसर, भोजास, हेमासर के गांवों में पहुंचे। गांवों के युवा रथ के आगे मोटरसाइकिलें लेकर निकले और रथ के पीछे गाड़ियों का काफिला नजर आया। यात्रा रथ गांवो में चौपालों, सार्वजनिक मैदानों, मंदिरों, मठों में ठहरा और ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को पूरी बिजली नहीं देने की आवाज उठाई। गांवों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया व गांवो की स्थानीय समस्या से अवगत करवाया। देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने अशोक गहलोत की सरकार को भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार बताते हुए कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, प्रवास कार्यक्रम दिवस प्रभारी महावीर रांका ने कांग्रेस सरकार की विफलताएं गिनाई। यात्रा में संयोजक रामनिवास महिया, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, चेयरमैन मानमल शर्मा, पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, लकेश चौधरी, किशन गोदारा, जिला मंत्री अगरसिंह पडिहार, कोजूराम शर्मा, भागीरथ सिंह झंझेऊ, नवरतन घिंटाला, जगदीश पारीक पूनरासर, मोहन कुलडिया मानकरासर, मोहन नाथ सिद्ध बेनिसर, युवा मोर्चा सुरेन्द्र स्वामी, उत्तम नाथ सिद्ध, मांगीलाल गोदारा, महेंद्र सिंह लखासर, भगवान सिंह, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, विक्रम सिंह, गोपाल छापोला, पवन स्वामी, रेवंत सैन, कान नाथ, शिव तावनिया, रजत आसोपा, श्याम पुरोहित, महेंद्र सिंह, फुसाराम पारीक, छैलू सिंह सहित अनेक पदाधिकरियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भाजपा नेता पहुंचे जनता के बीच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवो में पहुंची भाजपा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवास कार्यक्रम दिवस प्रभारी महावीर रांका बिंझासर चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।