Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार बढ़ते हादसों में जन सामान्य हताहत हो रहे है। झुंझुनू निवासी एक चिकित्सक एवं उसकी पत्नी के पैर भी इसी हाईवे पर हुई एक टक्कर में टूट गए है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज मामले के अनुसार झुंझुनू के निवासी डाक्टर कपूर थालौड़ अपनी पत्नी के साथ गत 28 नवम्बर को बीकानेर में अपने चिकित्सक मित्र के घर प्रवेश में जा रहे थे। श्रीडूंगरगढ से निकलते ही सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी वैगनार को टक्कर मार दी। टक्कर में डाक्टर कपूर थालौड़ एवं उनकी पत्नी विनीता दोनो गंभीर रूप से घायल हुए। दोनो को श्रीडूंगरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर से गंभीर अवस्था में दोनों जनों को जयपुर रैफर किया गया व वहां ऑपरेशन हुआ है इस संबध में घायल चिकित्सक के पिता महेश कुमार ने पिकअप चालक के खिलाफ मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।