Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे जिले में सनसनी फैलानी वाली सोमवार रात को हुई लूट का प्रकरण पूरी तरह से नाटक निकला। व्यापारी कर्ज में फंसा हुवा था और कर्जदारों के तकाजे से परेशान होकर यह कदम उठाया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रात भर दौड़ भाग कर मंगलवार सुबह व्यापारी के झूठ का पर्दाफाश किया और व्यापारी को शांति भंग के आरोप में धारा 151 में गिरफ्तार किया है। सीओ दिनेश कुमार, थानाधिकारी अशोक विश्नोई, एसआई राजेश कुमार की अगुवाई में पूरा थाना स्टाफ इस बड़े प्रकरण की जांच में जुटा रहा और रात भर में सफलता हासिल कर ली।

अपने घर से ही ले गया था मिर्च।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि व्यापारी भागीरथ नाथ पूरी योजना बना कर मंडी से अपने घर लौटा था और मिर्च अपने घर से ही लेकर गया था। ठुकरियासर फांटे पर उसने मौका देख कर खुद के अंदर मिर्च डाल ली और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए और बुरी तरह से व्यापारी को विलाप करते देख सभी सकते में आ गए। एक बार सभी मे घटना को सच ही माना और पूरा तंत्र युद्ध स्तर पर सक्रिय हो गया।

यू हुवा शक, ऐसे आया पकड़ में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूट के शिकार बने व्यापारी भागीरथ नाथ ने मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों को अज्ञात बाइक सवार द्वारा पीछे से आकर गाड़ी रुकवाने ओर कांच नीचे करते ही मिर्च फेंक देने की बात कही। वही हॉस्पिटल में बयान लेने आये एएसआई हेतराम को उसने सड़क किनारे बाइक ओर युवक के पड़े होने, दुर्घटना का अंदेशा करते हुए गाड़ी रोकने और सड़क पर गिरे युवक द्वारा उठ कर मिर्च डाल देने के बयान दिए। आंखों में भी गम्भीर चोट नही होने के बाद भी चिकित्सक को चला कर बीकानेर जांच करवा लेने की बात कही जिस पर चिकित्सक ने बीकानेर के लिए मना नही किया। ऐसे में अलग अलग बयानबाजी को देख पुलिस को शक हुवा। आसपास के मुखबिरों, टोल प्लाजा आदि पर किसी संदिग्ध की मूवमेंट नही होने के कारण पुलिस ने इस दिशा में अनुसंधान तेज किया। घटनास्थल पर भी केवल गाड़ी के अंदर ही मिर्च बिखरी मिली। जबकि बाहर से मिर्च फेंकी जाती तो बाहर भी मिर्च बिखर जाती। ऐसे में पुलिस को शक गहरा हो गया और उसके घर जाकर, पड़ोसियों से पूछताछ की गई ओर व्यापारी की मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस की गई। पुलिस को मौके पर फेंकी हुई गिलास भी मिली और उस गिलास के सेट की 5 गिलास व्यापारी के घर पर पड़ी थी। ऐसे में मिलान कर पुलिस ने पूरा घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।

व्यापारी थे आक्रोशित, प्रदर्शन की थी तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारी कर साथ 22 लाख की लूट की बड़ी आपराधिक घटना के कारण क्षेत्र के व्यापारियों में भी रोष फैल गया था। व्यापारी सोमवार रात को ही थाने पहुंच गए थे और मंगलवार सुबह बोली छोड़ विरोध प्रदर्शन कि तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान थाने में प्रबुद्ध व्यापारियों को बुलाया गया और उनके सामने पूरे मामले का खुलासा किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जुटाए साक्ष्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस गिरफ्त में लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाला व्यापारी।