Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2022। अभी कुछ देर पहले हाइवे पर हेमासर स्टैंड के पास एक ओर हादसा हो गया है। हादसे में एक कार पिकअप से टकरा गई है और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। गनीमत रही की कार सवार व पिकअप सवार सभी सुरक्षित है और कोई घायल नहीं हुआ है। कार श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी और पिकअप भी सरदारशहर के भोजुसर से बीकानेर की ओर जा रही थी। पिकअप के पीछे से कार टकराई व दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। लखासर टोल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर हाइवे से दोनों वाहनों को हटा कर रास्ता साफ करवा दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार सवार को पंजाब जाना था परंतु क्षतिग्रस्त हुई कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जा रही पिकअप हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, सुरक्षित है सभी सवार।