Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शिक्षा जगत में आज एक नई सकारात्मक पहल हुई है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्य बाजार में केकेसी कंपीटिशन क्लास का उद्घाटन क्षेत्र के शिक्षाविदों ने किया और इसे क्षेत्र के लिए एक नई पहल बताया। राजकीय विद्यालय ताल मैदान के प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में एक अदद कोचिंग सेंटर की कमी थी जिसे संस्थान पूरी करने का सार्थक प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदार बनने की प्ररेणा देते हुए कहा कि आज की पीढ़ी ईमानदार होगी तो परिवार व कुटुंब ही नहीं ये देश संवर जाएगा। उद्घाटन समारोह में सेसोमू स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा सरकारी नौकरियों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के प्रयास निष्ठा से करें। अग्रवाल ने कहा कि आज का समय बदल गया है और शिक्षा का महत्व कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कोचिंग में बच्चे शिक्षा के साथ जीवन उपयोगी शिक्षा के पाठ भी सीखते है। समारोह में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक नरेश कुमार, संस्कार इनोवेटिव स्कूल के मनोज गुसाईं, मॉर्डन राजस्थान स्कूल निदेशक मनीष शर्मा, व्याख्याता दीपक चौधरी, सनसाइन स्कूल के राकेश कुमार, ज्ञानदीप स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारकाप्रसाद पालीवाल सहित भारती निकेतन कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय व्यास ने संचालकों को इस क्रांतिकारी पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र की बड़ी समस्या थी की युवतियों को बाहर पढ़ने के लिए भेजना अभिभावकों को असहज कर देता है। परंतु अब इस समस्या का समाधान केसीसी कंपीटिशन क्लास के माध्यम से हो सकेगा। कार्यक्रम में कैलाश राजपुरोहित, संजय पारीक, गोविंद सारस्वत को सम्मानित किया गया। संचालक रिछपालसिंह सहित कांतिप्रकाश थेपड़ा, सवाईसिंह, जीवनसिंह राठौड़, सत्यनारायण, द्वारकाप्रसाद सैन, अनिल धायल ने अतिथियों को फूलमालाएं पहनाई व शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मंच संचालन निदेशक राज सर ने किया व उन्होंने कोचिंग में बेहतरीन विषय विशेषज्ञों के साथ युवाओं के भविष्य के लिए उत्तम प्रयास करने का आश्वासन दिया। रिछपालसिंह ने सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में शामिल हुए शिक्षाविद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षाविद आदूराम जाखड़ ने फीता काटकर केकेसी कम्पीटिशन क्लास का उद्घाटन किया।