Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसबंर 2022। महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बीकानेर रेल मंडल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। शर्मा ने नवनिर्मित रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया व एक क्वाटर के अंदर जाकर सुविधाएं भी देखी। यहां रहने वाले परिवारों से बात की व उनकी समस्याएं पूछी। यहां रहने वाले रेलकर्मियों के परिजनों ने वॉटर प्यूरीफाई से कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं होने व कॉलोनी में आवारा पशुओं के आने की बात कही। शर्मा ने वाटर प्यूरीफाई का कनेक्शन कॉलोनी के घरों में तुरंत देने व पशुओं को रोकने के लिए कॉऊ कैप्चर लगाने के निर्देश दिए। उन्होनें यहां स्टेशन, पैनल रूम, एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्यूमेंटस का निरीक्षण किया। शर्मा यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हुए। बता देवें निरीक्षण टीम ने चूरू-बीकानेर रेलखंड पर स्थित बेनिसर स्टेशन के निरीक्षण के उपरांत रेलखंड पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड ट्रायल भी किया। इस दौरान स्टेशन मास्टर लालचंद मीणा व मनोज कुमार, सहयोगी स्टाफ राजेन्द्र सैनी व हीरालाल जांगिड़ सहित स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने अधिकारियों का आभार जताया। सोनी ने सभी नागरिकों का भी आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाप्रबंधक ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया, परिवारों से की बातचीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उन्होंने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर के अंदर जाकर सुविधाओं का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाटर प्यूरीफाई का कनेक्शन देने के निर्देश दिए।