Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। क्षेत्र के गांव तोलियासर में राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी कक्षाओं से बाहर आ गए है व नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन कर रहें है। गांव के युवा व ग्रामीण स्टॉफ व पुलिस के रवैये ने खासे नाराज है व लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहें है। 9.30 बजे ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गए व विद्यार्थियों सहित स्कूल की तालाबंदी करने की बात कह रहें है। गत 21 नवंबर को स्कूल में सामाजिक कंटकों द्वारा शराब व मासांहार पार्टी करने के मामले में जांच नहीं करने का आरोप लगा रहें है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित भी मौके पर पहुंच गए है।

स्कूल में लगे है कैमरे, जांच नहीं करवाने के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों का आरोप है कि तोलियासर के राजकीय स्कूल में जनसहयोग से कैमरे लगाए गए थे परंतु कैमरे ये बंद रखें जाते है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टाफ द्वारा मामले की जांच के लिए थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है वहीं पुलिस परिवाद की जांच में लापरवाही बरत रही है। स्कूल के बाहर नारेबाजी हो रही है और छात्र व ग्रामीण आक्रोश प्रदर्शन कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र छात्राएं आए कक्षाओं से बाहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह पहुंचे मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण कर रहें है जांच की मांग।