Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2022। बच्चे हों या बड़े पिज़्ज़ा हर किसी का फेवरेट होता है. कुछ लोग बाहर जाकर पिज़्ज़ा खाते हैं तो कुछ घर में ही आर्डर करके मंगा लेते हैं. लेकिन आपने पिज़्ज़ा खाते वक्त एक बात नोटिस की होगी कि पिज़्ज़ा का टेस्ट बढ़ाने के लिए ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स मिलाकर खाया जाता है. दरअसल ऑरिगेनो एक इटैलियन हर्ब है जो दुनियाभर में मशहूर है. ऑरिगेनो टेस्ट को डबल कर देता है और हमारी डिश को और टेस्टी बना देता है. हालांकि ऑरिगेनो सिर्फ अपने टेस्ट के लिए ही नहीं बल्कि अपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी जाना जाता है. ओरिगेनो में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स पाएं जाते हैं जो हमारी इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं. चलिए जानते हैं ऑरिगेनो के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में.

ऑरिगेनो के हेल्थ बेनिफिट्स 
 
1. दर्द और सूजन से दिलाए राहत 
ऑरिगेनो में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर की सूजन और दर्द को कम करते हैं. शरीर में होने वाली सूजन कई बार कई तरह की नई समस्याएं पैदा कर देती है. ऐसे में आप घर बैठे ऑरिगेनो से भी अपने सूजन का इलाज कर सकते हैं.
2. वायरल इंफेक्शन का खतरा करे कम 
ऑरिगेनो एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है जो पेट दर्द, दस्त, वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करता है. इसके अंदर मौजूद बैक्टीरिया आपकी बॉडी के अंदर ऐसे बैक्टीरिया तैयार करते हैं जो बीमारी से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं.
3. कैंसर का जोखिम होता है कम 
आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि ऑरिगेनो में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करते हैं. इसकी पत्तियों के नियमित सेवन से आप कोलन कैंसर के खतरे को बहुत हद तक कम कर सकते हैं.
कैसे करें ऑरिगेनो का इस्तेमाल ?
आमतौर पर ऑरिगेनो को इस्तेमाल पिज्जा का टेस्ट बढ़ाने  के लिए किया जाता है लेकिन आप इसका इस्तेमाल साग या सब्जी में भी कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे सूप में भी डाल सकते हैं.  इसका इस्तेमाल गार्निशिंग के तौर पर भी किया जाता है.