Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। क्षेत्र में अपराध तेज गति से बढ़ रहें है और आज थाने में एक पति के सामने पत्नी की लज्जा भंग कर, पति व सास से मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। छोटूराम पुत्र चिमनाराम नायक निवासी सोनियासर शिवदानसिंह ने इसी गांव के छोटूसिंह, कुंभसिंह, सुल्तानसिंह, चतरसिंह पुत्रगण मांगूसिंह, विक्रमसिंह पुत्र सुल्तानसिंह, जेठूसिंह पुत्र किशनसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को रात 8 बजे आरोपी मेरे घर में घुसे और लोहे के पाईप व लाठियां लेकर मेरे साथ मारपीट की। पत्नी व माँ बीचबचाव करने लगी तो आरोपी छोटूसिंह ने पत्नी की लज्जा भंग की व अन्य आरोपियों ने मां के साथ मारपीट की। आरोपियों ने मेरी पत्नी को घसीटा तो शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रतनसिंह राजपूत ने आरोपियों से छुड़वाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 700 नगदी रूपए ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।