Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2022। गत 4 नवम्बर को गांव सालासर की रोही में स्थित ईंट भट्टे पर एक श्रमिक का पैर क्रेशर में आने से कट कर अलग हो जाने के मामले में मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित श्रमिक संजय रेगर की मां संतोष देवी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर ईंट भट्टा मालिक मोंटी, ठेकेदार हुसैन एवं श्रमिक गंगाधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। संतोष देवी ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार हुसैन ने उसके बेटे को मिक्चर मशीन की सफाई करने के लिए मिक्चर के अंदर उतारा था एवं पीछे से उसी के कहने पर श्रमिक गंगाधर ने मिक्चर मशीन को शुरू कर दिया। इससे उसके पुत्र संजय का पैर मशीन में फंस गया एवं पूरी तरह से कट कर अलग हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 287, 338 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन धाराओं में आरोपियों को दो वर्ष तक के कारावास की सजा संभव है।