Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2022। मूंगफली की फसल निकालने के साथ ही क्षेत्र में अपराध भी बढ़ गए है। तहसील के गांव सत्तासर निवासी एक युवक ने अपने पिता एवं भाई के खिलाफ ही मारपीट करने एवं फसल के रुपए छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित सत्तासर निवासी गौरव पूनियां ने अपने पिता रूपाराम पूनियां एवं भाई बाबूलाल पूनियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह करीब छह वर्ष पहले ही अपने परिवार से अलग हो गया था। तभी से उसके पिता व भाई उससे नाराज रहते है। उसका भाई बाबूलाल उसके पिता को उकसाता रहता है एवं उसके उकसाने पर उसके पिता उसके द्वारा कमाए गए रुपए भी खुद लेना चाहते है। गत 12 नवम्बर को उसने अपने खेत की मूंगफली मंडी में बेची थी एवं रुपए लेकर गांव गया तो 13 नवम्बर को उसके पिता ने उसके अपने घर बुलाया। वह पिता के घर गया तो वहां पिता और भाई ने उसके साथ थाप मुक्कों से मारपीट की एवं 1.30 लाख रुपए उससे छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एवं जांच एएसआई हेतराम के सुपुर्द कर दी गई।