Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2022। सोमवार शाम हुए मुखराम सारण हत्याकांड में मंगलवार को थाने के सामने 2 घंटे से अधिक समय तक हाइवे पर माहौल गर्माया हुआ रहा। हाइवे के सामने बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए और आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। दोपहर 2 बजे बाद पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति बन के बाद हाइवे पर माहौल सामान्य हुआ। गर्म माहौल को देख कर सेरूणा थाने से अतिरिक्त जाप्ता भी श्रीडूंगरगढ़ बुलाया गया। इस दौरान एक बार तो हाइवे जाम कर दिया गया था और करीब 15 मिनिट के हाइवे जाम के बाद सेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका की समझाईश पर हाइवे से जाम हटाया गया और वार्ता का दौर प्रारंभ हुआ। वार्ता में सहमति नहीं बनी तो युवा आक्रोशित होकर हाइवे जाम करने चल पड़े और करीब 5 मिनिट तक गाड़ियों को रोका। बाद में सीओ दिनेश कुमार, एसआई बलवीरसिंह, सेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका की समझाईश पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को राउंडअप कर रखा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार ने की समझाईश, भरोसा रखने का दिया आश्वासन दिया।