Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे युवक के शव के मामले में अपडेट ख़बर यह है कि मृतक के परिजनों ने थाने के सामने नेशनल हाइवे जाम का प्रयास किया है। सोमवार शाम हेमासर स्टैंड के पास तेज गति की गाड़ी से युवक को जान बूझ कर टक्कर मारने की प्राथमिक सूचना आई थी और तभी से युवक की हत्या होने के आरोप लग रहे थे। ऐसे में मंगलवार सुबह से ही मृतक के परिजन थाने के सामने पहुंच रहे थे और दोपहर 12 बजे बाद हाइवे को जाम कर दिया। अब मामला गर्मा रहा है ओर मृतक मुखराम सारण के परिजन उनकी हत्या होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें है। परिजनों ने गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है। परिजनों की लिखित परिवाद पर मामले में एफआईआर दर्ज हो रही है। परिवाद में एक नामजद आरोपी बताया गया है। मौकर पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर थाने में मौजूद है और हालात संभाल रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर लगी वाहनों की कतार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर हुई भारी भीड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक के परिजन गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैठे हाइवे पर।