Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2022। खेत में खड़ी फसल ट्रेक्टर से कुचल देने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। 34 वर्षीय भागुराम पुत्र गोधुराम नायक निवासी पूनरासर ने इसी गांव के भीखाराम पुत्र अमेदाराम जाट तथा भीखाराम के पुत्र तारूराम, राजूराम, फुसाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर की शाम को आरोपियों ने मेरे खेत में घुसकर ग्वार की खड़ी फसल को कुचल कर नष्ट कर दिया। पीडित के खेत की सींव के पास खड़ी जोधपुरी पट्टियों को उखाड़ दिया तथा जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी गई है।