Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल की प्रथम विधिवत कार्यकारिणी का गठन आज कर लिया गया है। मौजिज व्यापारियों की बैठक में मंडल के नवनिर्वाचित प्रथम अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक व मंत्री संजय कुमार करनाणी ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंडल संरक्षक के पद पर गोपाल सिंधी, बाबूलाल पांडिया, कन्हैयालाल सोमाणी, चांदरतन सोमाणी को सम्मान दिया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार मोदी व सुशील कुमार डागा, उपमंत्री पद पर राधेश्याम सोमाणी, प्रिशु स्वामी, कोषाध्यक्ष पद पर चैनरूप दुगड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में गोपाल तापड़िया, फुसराज पुगलिया, हंसराज माली, मनीष मोदी, बालकिशन व्यास, जगदीश सिंधी, संपत पुरोहित, ललित झालरिया, आमिन चौपदार, चंद्रप्रकाश मुंधड़ा को चुना गया है। अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने कहा कि कार्यकारिणी द्वारा मंडल व क्षेत्र के हित में कार्य किए जाएंगे तथा मंडल की मजबूती के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाजार के सभी व्यापारियों को मंडल से जोड़ा जाएगा।