Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2022। क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं की सुनवाई नहीं करने शिकायतें आम है। क्षेत्र के गांव इंदपालसर गुसाईसर में एक किसान ने बिजली विभाग पर मानव जीवन व पशु जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत सहायक अभियंता, विधायक लोक सेवा केंद्र में दी है। पीड़ित किसान विनोद पुत्र पेमाराम जाखड़ प जाखड़ ने बताया कि गांव के पास ही उसका खेत स्थित है जहां से 11 हजार वोल्ट के लाइन निकली हुई है। 10 नवम्बर को यहां एक पोल से तार टूटकर गिर गया है जिससे खेत की चारों तरफ की बाड़ जल कर राख हो गई है। जाखड़ ने कहा कि पीड़ा ये है कि विभाग के कर्मचारी ने पहले 20 मिनिट तक फोन नहीं उठाया और फोन उठाने के बाद करीब 10 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की। तार में करंट दौड़ता रहा और करंट से बाड़ जल गई। गनीमत रही पास ही स्थित ढाणी या फसल तक आग नहीं पहुंची। जाखड़ ने बताया कि दो दिन बाद भी तार जमीन पर पड़ा है और विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग के जेईएन राजेश रोशन ने टाइम्स को बताया कि किसान की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को पोल देकर टीम को मौके पर भेजा गाय परंतु किसान तार टूटने के स्थान पर पोल नहीं लगाने और खुद के बताए स्थान पर लगवाने के लिए अड़ गया। आज पुनः टीम को पांच पोल देकर भेजा गया है तथा पोल लगवाए जा रहें है।