Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2022। हाइवे पर लगातार हादसे हो रहें है। कुछ देर पहले नई मोटरसाइकिल खरीद कर अपने गांव की ओर जा रहे दंपति व उनकी बच्ची को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों जने घायल हो गए है। बीकानेर की ओर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही मोटरसाइकिल ने सेरूणा पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया और हाइवे की ओर चल पड़ी। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार महिला डालीदेवी का पैर कट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका पति अर्जुन व डेढ़ वर्षीय बालिका सपना भी घायल हो गए है। सेरूणा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे व तीनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया है। मोटरसाइकिल सवार मजदूर वर्ग से तथा रतनगढ़ की ओर जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पीबीएम ट्रोमा सेंटर में तीनों को भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया गया है तथा दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को शेरुणा थाने लाया गया है।