Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव जालबसर में एक 29 साल के युवक का सर फोड़ दिया गया एवं उसे बचाने के लिए बीच में आने वाले परिजनों की भी पिटाई कर दी गई। इस संबध में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में पीडित युवक गांव जालबसर निवासी श्रीराम जाट ने इसी गांव के उदाराम, उदाराम के पुत्र धर्माराम, पत्नी सुलोचना देवी, पुत्री धापू के खिलाफ आरोप लगाए है। पीडित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 3 नवम्बर की रात करीब 7 बजे उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया एवं उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने आए उसके परिजनों को भी पीटा एवं गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच हैडकांस्टेबल हवासिंह को सौंपी गई है।